भारत में कोविड-19 का प्रकोप बहुत ही धीमा पड़ गया है. साथ ही रिकवरी रेट में काफी तेजी हुई है. राहत की बात यह है कि कोरोना का टीकाकरण 16 जनवरी से देश में शुरू हो गया है. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से खबर सामने आयी कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद वार्ड बॉय की मौत हो गई. हालांकि अब अस्पताल प्रशासन ने इन खबरों को खारिज कर दिया है. साथ ही कहा कि उनकी मौत कोरोना का टीका लगवाने से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से गई है.
...