शादी के बाद अक्सर करीबी दोस्त पार्टी की डिमांड करते हैं. उनकी मांग को अक्सर लोग पूरा भी करते हैं. क्योंकि ये खुशी का पल होता है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो पार्टी से बचते हैं और सिर्फ मिठाईयां ही खिलाते हैं. लेकिन दोस्त कभी इस बात का बुरा नहीं मानते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में ऐसा कुछ नहीं हुआ दोस्त ने शादी की पार्टी मांगी और न मिलने पर उसने दुल्हे की हत्या कर दी. एक पल जहां पर खुशियों की शहनाई गूंज रही थी. अगले ही पल वहां पर मातम पसर गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
...