देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप और होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है. इसके तहत अब राज्यभर में बिना पूर्व अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा. साथ ही जुलूस में 60 वर्ष से ऊपर के लोग और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और किसी बीमारी से पीड़ित लोगों के शामिल होने पर रोक रहेगी. प्रशासन ने सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाने का आदेश दिया है.
...