कहते है दोस्ती एक ऐसा खास रिश्ता होता है, जो किसी के भी जिंदगी को खुशनुमा बना सकता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई एक घटना ने इस अनोखे रिश्ते को दागदार किया है. जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपने ही दोस्त पर केवल इसलिए गोली चला दी, क्योकि एक बर्थडे पार्टी में छीटाकशी करने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया था.
...