⚡पत्नी, ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने पर डॉक्टर ने की आत्महत्या
By IANS
गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी. दो हफ्ते बाद घर से एक सुसाइड नोट बरामद होने के बाद आत्महत्या करने की वजह का खुलासा हुआ.