सीएम योगी ने कहा कि लोगों की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सरकार की नीतियों के मूल में है. इसलिए जनप्रतिनिधिगण क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहें. यह योजनाएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि निर्माण में सहायक हैं. गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में जनप्रतिनिधियों को योगदान करना होगा.
...