उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी प्रमुख दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. सूबे में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के साथ ही निर्वाचन आयोग भी एक्शन में आ गया है और चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिग कर उच्च अधिकारीयों के साथ तैयारियों का जायजा लिया.
...