मैनपुरी के प्रभात यादव मथुरा में एंबुलेंस चलाने का काम करते हैं. कोविड -19 मरीजों के लिए एंबुलेंस चलाने का काम करने वाले प्रभात को 15 मई को खबर मिली कि उनकी मां का निधन हो गया है. प्रभात अपनी ड्यूटी करने में व्यस्त थे. उन्हें बार-बार फोन आ रहे थे लेकिन वे नहीं गए. उन्होंने पूरी रात काम किया और 15 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया.
...