उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के प्रस्तावित मेरठ दौरे से पहले मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक धमकी भरा डाक पत्र स्टेशन मास्टर को प्राप्त हुआ है. इसके बाद प्रशासन और रेल पुलिस एक्शन में आ गई है. स्टेशन परिसर और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है.
...