उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर इनोवा कार यूपी रोडवेज बस से जाकर टकराई. हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गए. इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत (4 Dead) हो गई जबकि एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है. घायल शख्स को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि गौतम बुद्धनगर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार से चलती इनोवा कार रोडवेज बस (UP Roadways Bus) में पीछे से जा घुसी. हादसे के बाद इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह से बस के भीतर घुस गया था. जिसके बाद कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला गया. इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
...