⚡UPSC CSE 2026: बड़ी राहत! तकनीकी खराबी के बाद यूपीएससी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 27 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म
By Anita Ram
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी है. आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी समस्याओं और भारी ट्रैफिक के कारण छात्रों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.