लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने उपभोक्ताओं के लगातार विरोध प्रदर्शनों और मीटरों की कार्यप्रणाली को लेकर उठाई जा रही गंभीर आपत्तियों के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
...