देश

⚡उत्तर प्रदेश: यूपी पुलिस ने 6 घंटे के भीतर अपहरणकर्ताओं की चंगुल से बच्चे को छुड़ाया

By Manoj Pandey

अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हो जाएं लेकिन पुलिस के चंगुल से बचना नामुमकिन होता है. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक बार फिर से कर दिखाया. दरअसल यूपी के संभल के जनपद में बहजोई थाना इलाके के मड़नपुर गांव में 7 साल के बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया. जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. फिर बच्चे के परिजनों को अपहरणकर्ताओं ने फोन किया और उनसे 6 लाख रूपये की मांग की. जिसके बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस अपराधियों को पकड़ने लिए जाल बिछाने लगी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 6 घंटों में आरोपियों के चंगुल से बच्चे को छुड़ा लिया.

...

Read Full Story