उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है. मृतकों पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को तुरंत इलाज के लिए आदेशित किया है.
...