कोविड-19 महामारी में भी उ0प्र0 लोक सेवा आयोग अपने आप को गतिशील रखते हुये समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है. इसका उदाहरण है कि सामाजिक हित को दृष्टिगत रखते हुये स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित पदो के चयन को वरीयता के आधार पर करने के लिये एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-2 के 3620 पदों पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही का विज्ञापन आयोग द्वारा समयबद्ध रूप से जारी किया गया.
...