अखिलेश यादव सरकार पर हमला जारी रखते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उस समय माफिया दनदनाते रहते थे, आज माफिया दिखते नरीह हैं. वे या तो जेल में हैं या उत्तर प्रदेश की सीमाओं से बाहर. ये जो जेल से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वे आखिर सपा को इतने प्यारे क्यों हैं? सपा को जेल में रहने वालों को टिकट क्यों देना पड़ रहा है? इन लोगों ने मिल कर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर के रख दिया था.
...