उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई ने अपनी नियुक्ति पर सियासी घमासान शुरू होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया है. योगी सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई डॉ अरुण द्विवेदी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह मानसिक पीड़ा से गुजर रहे है. गरीब कोटे से उनकी नियुक्ति नियमों और प्रक्रियाओं के तहत हुयी थी, उनके बड़े भाई ने कोई सिफारिश नहीं की थी.
...