⚡अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन बच्चों की मौत, एक गंभीर
By Bhasha
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर फिफरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी .