रांची में 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक स्थगित कर दी गई है. यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनी थी. इसके लिए वह 9 मई को रांची पहुंचने वाले थे. आधिकारिक सूत्रों ने बैठक स्थगित होने की वजह नहीं बताई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टकराव और तनाव की स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.
...