ZyCov-D कोरोना वायरस वैक्सीन को भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है. इस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'ZyCov-D' भारत में 6वीं स्वीकृत COVID19 वैक्सीन है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि, 'ZyCov-D' स्वदेशी रूप से विकसित की गई दूसरी वैक्सीन है और ये आत्मनिर्भर भारत और (Aatmanirbhar Bharat) और मेक इन इंडिया (Make in India) के दृष्टिकोण को पूरा करता है.
...