देश

⚡चेन्नई में साइक्लोन निवार को देखते हुए 26 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया

By Manoj Pandey

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone Nivar) देर शाम तमिलनाडु और पुडुचेरी में तट से टकरा सकता है. जिसे लेकर केंद्र और राज्य की सरकारें अलर्ट हैं. मौसम विभाग के अनुसार तूफान निवार तमिलनाडु और पुडुचेरी में तट पर 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ दस्तक दे सकता है. निवारा तूफान के कारण पुडुचेरी में धारा 144 लगा दिया गया है. सभी प्राइवेट और सरकारी संस्थानों को बंद करने का फैसला पहले ही सुना दिया गया है. वहीं, तमिलनाडु के 13 जिलों में छुट्टी घोषित कर दिया गया है. निवार के आने की दस्तक अब दिखाई देने लगी है. चेन्नई (Chennai) के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है.

...

Read Full Story