राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने करवट बदल ली है. नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ ही ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह और देर रात के समय ठंड और बढ़ेगी, जबकि घनी धुंध से दृश्यता पर भी असर पड़ेगा.
...