हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाले एक परिवार को सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोना भारी पड़ा है. मंगलवार रात फरीदाबाद के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति, उसकी पत्नी और तीन साल के बच्चे की कमरे में जल रही अंगीठी के जहरीले धुएं से मौत हो गई. पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
...