दिल्ली (Delhi) में बृहस्पतिवार सुबह भी गर्मी का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
...