⚡17 बच्चों और 2 टीचर की बिगड़ी तबीयत, पड़ोस में गोशाला की गंदगी और बदबू के कारण हुआ हाल बेहाल
By IANS
गौतमबुद्ध नगर के दनकौर इलाके में विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल के 17 छात्र-छात्राओं और दो शिक्षिकाओं की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सभी को दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.