⚡ठाणे नगर निगम ने इस साल 625 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला, पिछले साल से 24 प्रतिशत अधिक
By Bhasha
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बावजूद मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उसने 625 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला है. नगर निगम ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.