तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार, 27 मई 2026 को पदभार संभालने के बाद अपने पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के दौरान सीएम विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की प्रमुख परियोजनाओं और अतिरिक्त बजटीय फंड को लेकर चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा, वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं.
...