तमिलनाडु के विरुधुनगर में शुक्रवार यानी आज दोपहर एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत गई जबकि 36 लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक घटना की सुचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
...