तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तंजावुर (Thanjavur) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां हॉस्टल वार्डन द्वारा प्रताड़ित करने के बाद 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. 17 वर्षीय मृतका ने बीते 9 जनवरी को कथित तौर पर कीटनाशक खाया था, जिसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (टीएमसीएच) में एडमिट करवाया गया था, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया.
...