सूरत में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी के नए पार्षदों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि मैं परिणाम आने के बाद पिछले कुछ दिनों से बीजेपी और कांग्रेस के बयान सुन रहा हूं. वे हैरान हो गए हैं और थोड़ा डर गए हैं. हम समझ गए हैं कि वे आपसे या AAP से नहीं डरते हैं. वे उन लोगों से डरे हुए हैं जिन्होंने आपको वोट दिया है.
...