⚡सुल्तानपुर में पिता की हैवानियत, मासूम बेटी को बेरहमी से पीटा, नाले में डुबोकर मारने की कोशिश; VIDEO वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
By Nizamuddin Shaikh
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक पिता की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. छह वर्षीय मासूम बेटी को बेरहमी से पीटने और नाले में डुबोने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.