⚡Jammu and Kashmir Earthquake: कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, बडगाम रहा केंद्र; तड़के घरों से बाहर निकले लोग
By Team Latestly
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले को केंद्र बनाकर सोमवार तड़के 4.8 तीव्रता का भूकंप आया. घाटी के भीतर केंद्र होने के कारण श्रीनगर समेत कई इलाकों में तेज कंपन महसूस किया गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.