देश

⚡स्टैचू ऑफ यूनिटी के टिकट से मिले 5 करोड़ रुपये हुए गायब, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

By Manoj Pandey

एकता की मिसाल कही जाने वाली स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. सरदार पटेल (Sardar Patel) की प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) की टिकट बिक्री में 5.24 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पुलिस ने मामाल दर्ज कर लिया है. दरअसल आरोप कि स्टैचू ऑफ यूनिटी के टिकट का पैसा इकठ्ठा करने वाली एजेंसी के कुछ कर्मचारियों ने मिले पैसों को अब तक जमा नहीं कराया था. ये रकम 5.24 करोड़ के लगभग है. नवंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच यानी इन दो साल के भीतर एक रुपया नहीं बैंक के खाते में जमा कराया है. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की वडोदरा शाखा के मैनेजर ने इस गमन की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.

...

Read Full Story