⚡कोरोना के कहर के चलते क्या फिर से सख्त प्रतिबंधों की तरफ बढ़ रहा है भारत?
By Dinesh Dubey
देशभर में कोविड-19 का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्यों के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि के बाद रिकवरी रेट में भी गिरावट हो रही है. महज एक दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या में 63,689 की बढ़ोतरी हुई है.