राजस्थान के पाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां किंग कोबरा सांप के काटने से एक 19 वर्षीय सर्प विशेषज्ञ की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाली के शेखावत नगर में रहने वाले 19 वर्षीय सर्प विशेषज्ञ मनीष वैष्णव को कोबरा सांप ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हालांकि मौत से पहले शख्स ने सांप को पकड़कर उसे छोड़ते हुए अपना एक वीडियो भी बनाया था.
...