पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया. फर्नांडिस स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों को लेकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज मंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा था. जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली. फर्नांडिस के निधन पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने दुख जताया है.
...