भारत से कोरोना वायरस महामारी के खात्मे के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज (13 फरवरी) से शुरू हो गया है. कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को दी जा रही है. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि यह दूसरा टीका उन लाभार्थियों को लगाया जा रहा है, जिन्हें विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के दिन यानी 16 जनवरी को लगाया गया था.
...