⚡ राजस्थान में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल, सिनेमा आठ फरवरी से खुलेंगे
By Bhasha
राजस्थान सरकार ने स्कूलों में 6 से 8 तक की कक्षाएं आठ फरवरी से पुन: आरंभ करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कॉलेजों को स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को आठ फरवरी से बुलाने की अनुमति दी गयी है.