⚡रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रॉले ने कई वाहनों में मारी टक्कर, चालक हिरासत में
By IANS
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब तिलणी में एक अनियंत्रित ट्रॉला ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रॉला एक दीवार से टकराकर रुक गया.