देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों के बीच लोग रेमडेसिवीर इंजेक्शन लेने के लिए मेडिकल स्टोर के आगे लंबी लाइनें लगा रहे हैं. देश के कई शहरों में फार्मेंसी और अन्य मेडिकल दुकानों के बाहर रेमडेसिवीर खरीदने के लिए लगी लंबी कतारों की तस्वीरें सामने आ रही हैं. कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले और रेमडेसिवीर की कमी की खबरों के बीच इसकी जमाखोरी शुरू हो गई है और इस दवा की कीमत भी बहुत बढ़ गई है.
...