कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली में जारी है. राजधानी में 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थी. इसके साथ ही लाल किले पर तलवार लहराने की घटना भी घटी थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह को धरदबोचा है. साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक तलवार को भी कब्जे में लिया है.
...