⚡दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 42.1 डिग्री तापमान के साथ शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
By Vandana Semwal
दिल्ली वासियों के लिए शनिवार का दिन आग बरसाने वाला रहा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 2022 के बाद अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा है.