राजस्थान के चूरू जिले में सालासर बालाजी की पैदल यात्रा के दौरान रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. सदर थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एनएच-52 मार्ग पर सुबह लगभग 7 बजे हुई.
...