⚡मां न बन पाने पर ससुराल वालों ने की महिला की हत्या, पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव
By Vandana Semwal
राजस्थान के डीग (Deeg) जिले के काकरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सरला नामक महिला की उसके ससुरालवालों ने संतान न होने के कारण हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ससुरालवालों ने घटना को छिपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की.