माकन ने दिल्ली लौटने से पहले सभी 115 कांग्रेस विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आमने-सामने बातचीत की. बदलाव का संकेत देते हुए उन्होंने कहा था कि कुछ मंत्रियों ने इस्तीफा देने और पार्टी के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है. "कुछ लोग कैबिनेट पदों को छोड़कर संगठन के लिए काम करना चाहते हैं. हमें ऐसे लोगों पर गर्व है."
...