राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई इलाके के निकट हाइवे पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे यह हादसा हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्बल से भरा एक भारी-भरकम कंटेनर अनियंत्रित होकर पास में चल रही कार पर जा गिरा. दिल दहला देने वाले इस हादसे में कार में चार लोगों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
...