एक तरफ तो देश कोरोना की मार झेल रहा है दूसरी तरफ एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की चोरी हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मामला जयपुर के हरिबक्श कांवटिया अस्पताल का है. बताया जा रहा है कि इस सरकारी अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज से कोवैक्सीन की 320 खुराकें गायब हैं.
...