राजस्थान के जयपुर के पास चौमूं कस्बे में शनिवार को एक धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई हिंसा के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी की अवधि बढ़ा दी गई है. इस हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 11 महिलाओं समेत 110 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
...