60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से लगातार आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) पूछताछ कर रही है. बीते दिन शिल्पा से मामले में 5 घंटे तक उनके घर पर पूछताछ की गई थी, लेकिन अब राज कुंद्रा का जांच के दौरान दिया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि नोटबंदी की वजह से उनका परिवार कर्जे में आ गया.
...