⚡मुंबई में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहावना, मौसम विभाग ने कोंकण तट के लिए जारी किया येलो अलर्ट
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में रविवार सुबह हुई मानसून-पूर्व बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है.